तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा, पीएम की मौजूदगी में AIADMK का दावा- 210 सीटें जीतेगा एनडीए

तमिलनाडु: तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के बाद तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान एनडीए की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए AIADMK प्रमुख के. पलानीस्वामी ने भी सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला।

पलानीस्वामी ने कहा कि डीएमके के साढ़े चार साल के शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने दावा किया कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके का वंशवादी शासन खत्म हो जाएगा।

210 सीटें जीतने का दावा

इस दौरान पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और एनडीए को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। AIADMK प्रमुख ने यह भी कहा कि एनडीए एक मजबूत और विजयी गठबंधन है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन 210 सीटों पर जीत हासिल करेगा और तमिलनाडु में नई सरकार बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button