‘पोन्नियिन सेलवन’ अभिनेता जयम रवि ने पत्नी आरती से अलग होने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 07:56 PM
‘पोन्नियिन सेलवन’ अभिनेता जयम रवि ने पत्नी आरती से अलग होने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के अभिनेता जयम रवि ने सोमवार को घोषणा की है कि वह ‘व्यक्तिगत कारणों’ से अपनी पत्नी आरती के साथ 15 वर्ष पुराने अपने वैवाहिक संबंध को तोड़ने जा रहे हैं. तमिल सिनेमा के जाने-माने चेहरे रवि, मणिरत्नम की दो भागों वाली ऐतिहासिक कहानी ”पोन्नियिन सेलवन” से पूरे भारत में प्रसिद्ध हुए. उन्होंने राजकुमार अरुलमोझी वर्मन की मुख्य भूमिका निभाई, जो बाद में चोल सम्राट राजराजा प्रथम बने. प्रसिद्ध टेलीविजन निर्माता सुजाता विजयकुमार की पुत्री आरती और रवि की शादी 2009 में हुई थी तथा उनके दो बेटे हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया.

अभिनेता ने एक पोस्ट में कहा, ”दुखी मन से मैं आप सभी के साथ एक निजी नई जानकारी साझा कर रहा हूं. काफी सोच-विचार, विचार-विमर्श और चर्चा के बाद मैंने आरती के साथ अपने विवाह को समाप्त करने का कठिन निर्णय लिया है. यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया है और यह व्यक्तिगत कारणों से लिया गया है, जो मुझे लगता है कि सभी के हित में है.” रवि ने कहा कि उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा करने का फैसला किया क्योंकि वह हमेशा प्रशंसकों और मीडिया के साथ ”जितना संभव हो सके उतना पारदर्शी और ईमानदार” रहने का प्रयास करते रहे हैं. अभिनेता ने गोपनीयता का अनुरोध किया और उनसे अफवाहों और आरोपों में भाग न लेने का आग्रह किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu