राजश्री प्रोडक्शन की अगली फिल्म से अपनी फिल्मी पारी शुरु करेंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा

मुंबई. दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा फिल्म निर्माता सूरज आर बड़जात्या की आगामी फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करेंगी. निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. बढ़ती उम्र की प्रेम कहानी पर आधारित राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म से अभिनेता-राजनेता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी अभिनय की शुरुआत करेंगे. पालोमा के फिल्म में काम करने की घोषणा बैनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर की.

ट्वीट में लिखा है ‘‘राजश्री प्रोडक्शंस अवनीश बड़जात्या द्वारा निर्देशित राजश्री की अगली फिल्म में राजवीर देओल के साथ पालोमा के नाम की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है. एक यादगार यात्रा शुरू होती है! पालोमा ठाकेरिया ढ़िल्लों, अवनीश बड़जात्या, सूरज बड़जात्या, पूनम ढ़िल्लों, अशोक ठाकेरिया, अनमोल ठाकेरिया ढ़िल्लों के साथ.’’ यह फिल्म सूरज आर बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की पहली निर्देशित फिल्म है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button