पोस्टमार्टम रिपोर्ट: मलाइका के सौतेले पिता के सिर में चोटें आई थीं

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की प्रारंभिक ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट’ में कहा गया है कि उनके सिर पर चोटें आई थीं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मेहता (62) ने बुधवार सुबह कथित रूप से पॉश बांद्रा इलाके में स्थित ‘आयशा मैनोर’ इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहते थे. शव का पोस्टमार्टम उसी शाम एक सरकारी अस्पताल में कराया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर, पैरों और हाथों पर कई चोटें आने के कारण उनकी मौत हुई.
उन्होंने बताया कि पुलिस उनके परिजनों और उन गवाहों के बयान दर्ज कर रही है, जिन्होंने मेहता को इमारत परिसर में खून से लथपथ पाया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button