प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता, पेरिस पैरालंपिक खेलों का कोटा हासिल किया

पेरिस. भारत के प्रवीण कुमार ने यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस में 2024 में होने वाले पैरालंपिक खेलों का कोटा हासिल किया. बीस वर्षीय प्रवीण ने 2.01 मीटर छलांग लगाकर सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वह पोलैंड के लेपियाटो मासिएज (2.05 मीटर) और ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन (2.05 मीटर) के बाद तीसरे स्थान पर रहे.

प्रवीण का यह पदक चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक भी है. नोएडा के रहने वाले इस खिलाड़ी ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीता था. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को पेरिस पैरालंपिक खेलों का कोटा मिलता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button