महाकुम्भ की तैयारी 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी: आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 09:25 PM
महाकुम्भ की तैयारी 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी: आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. महाकुम्भ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करने बुधवार को संगम नगरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने महाकुम्भ के कार्यों का निरीक्षण किया है और युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुम्भ के आयोजन (13 जनवरी) से एक महीने पूर्व 10 दिसंबर तक मेले की तैयारी पूरी हो जाएगी.

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”महाकुम्भ 2025 के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होगा. प्रधानमंत्री का यहां 13 दिसंबर को आगमन हो रहा है. वह मां गंगा की पूजा करेंगे, डिजिटल कुम्भ के कार्यों का अवलोकन करेंगे और दिव्य एवं भव्य कुम्भ को लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.”

उन्होंने कहा, ”हमने मेला का क्षेत्र पिछले कुम्भ (2019) की तुलना में 800 हेक्टेयर बढ़ाया है. पिछले कुम्भ में लगभग 80,000 टेंट लगे थे और 60,000 के आसपास संस्थाओं को हमने जगह प्रदान की थी. इस बार यह संख्या दोगुनी लगभग 1,80,000 करने जा रहे हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा, ”महाकुम्भ में देश दुनिया से साधु संतों, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को आकर सनातन व्यवस्था से जुड़ने के लिए मेला क्षेत्र ही नहीं, नगर में भी ढांचागत विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं. ये सभी कार्य समयबद्ध तरीके से चल रहे हैं.ह्व उन्होंने कहा, ”कुछ कार्य 30 नवंबर तक और कुछ कार्य 10 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu