राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा सांसद सनी देओल, केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे सहित कई अन्य नेता अनुपस्थित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 10:15 PM
राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा सांसद सनी देओल, केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे सहित कई अन्य नेता अनुपस्थित

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया. बता दें कि सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं.

भाजपा और शिवसेना के दो-दो सांसद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक-एक सांसद भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान नहीं किया.

इसके अलावा जेल में बंद बसपा नेता अतुल सिंह मतदान करने नहीं आ सके. शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर और हेमंत गोडसे ने भी मतदान नहीं किया. एआईएमआईएम नेता इम्तियाजÞ जलील भी उन आठ लोगों में शामिल थे जिन्होंने मत नहीं दिया. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई वरिष्ठ नेता पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे.

By Yogesh Kumar Sahu