
कोलकाता. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी फायदे के लिए पांच राज्यों के चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातीय जनगणना के लिए विपक्षी दलों के दबाव से “डरे हुए” हैं, क्योंकि इससे अगले साल के आम चुनाव से पहले धर्म के आधार पर विभाजन की भाजपा की योजना को झटका लग सकता है.



