अभिनेता राज कपूर के 100वें जन्मदिन का आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वीकार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 11 Dec 2024 03:49 PM
अभिनेता राज कपूर के 100वें जन्मदिन का आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वीकार
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राज कपूर के परिवार ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। कपूर परिवार ने उन्हें राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में बुलाया। राज कपूर फिल्म फेस्टिवल अभिनेता राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज कपूर के परिवार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा और परिवार के अन्य सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात करके पीएम मोदी को 100वें जन्मदिन पर राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में आयोजित किया। परिवार के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इसमें पीएम मोदी जरूर आएंगे।

पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन 14 दिसंबर को फिल्म निर्माता-अभिनेता की 100वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह महोत्सव राज कपूर के सिनेमा को समर्पित होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital