प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस विमान से उड़ान भरी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 Nov 2023 01:48 PM
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तेजस विमान से उड़ान भरी और कहा कि इस अनुभव की वजह से देश की स्वदेशी क्षमताओं के प्रति उनका भरोसा बढ़ा है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेजस से सफलतापूर्वक उड़ान भरी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव अविश्वसनीय था, जिससे हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं के प्रति मेरा विश्वास और भी बढ़ गया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा हुई।’’ इससे पहले आज वह बेंगलुरु पहुंचे और ंिहदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का दौरा किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav