प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्ग- विशाखापटनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Sep 2024 04:18 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्ग- विशाखापटनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ…
ऑडियो सुनें

रायपुर: दुर्ग- विशाखापटनम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। बता दें कि दुर्ग से ​​​​​विशाखापट्टनम तक एग्जीक्यूटिव का किराया 2410, चेयर कार का 1205 रुपए तय किया गया है। वहीं रायपुर से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपए और चेयर कार का 1150 रुपए है।

जबकि दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए सामान्य ट्रेन से करीब 16 घंटे लगते हैं। जनरल का किराया 170 रुपए, स्लीपर का 320 रुपए, 3AC का 812 और 2AC का किराया 1169 रुपए है।

वंदे भारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली ट्रेन है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किमी प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav