प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Mar 2024 12:37 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किए…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) प्रदान किया। इस पुरस्कार की शुरुआत पहली बार की गई है। ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोंिवदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर आॅफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और यात्रा क्षेत्र के लिए कामिया जानी को पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार कथा वाचन, सामाजिक बदलाव, पर्यावरणीय संवहनीयता और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इसका उद्देश्य सकारात्मक बदलाव के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद, वोंिटग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सर्जकों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए।

इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सर्जक सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया। बयान में कहा गया कि यह जबरदस्त सार्वजनिक जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि पुरस्कार वास्तव में लोगों की पसंद को प्रर्दिशत करता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav