बांसवाड़ा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कांग्रेस ने दिया जख्म, ज्यादा टैक्स वसूला

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 25 Sep 2025 05:02 PM
बांसवाड़ा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कांग्रेस ने दिया जख्म, ज्यादा टैक्स वसूला
ऑडियो सुनें

बांसवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जनता से ज्यादा टैक्स वसूला गया। अब देश उत्सव मना रहा है। जब 2017 में जीएसटी लगा था, तब लोगों को राहत मिली थी। अब और राहत मिली है। इससे देश उत्सव मना रहा है।

आत्मनिर्भर भारत बनेगा स्वदेशी के मंत्र से-पीएम
पीएम मोदी ने सभी से आग्रह किया कि जो बेचा जाए वो स्वदेशी ही बेचा जाए। देशवासी जो खरीदें, वो स्वदेशी ही खरीदें। स्वदेशी यानि कंपनी कहीं की भी क्यों न हो लेकिन सामान भारत में बना हुआ होना चाहिए। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने बोर्ड लगाएं। आप सब गर्व से कहो ये स्वदेशी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital