प्रधानमंत्री मोदी बोले- हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला, अब दोगुनी बचत-कमाई का दौर

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 27 Sep 2025 01:31 PM
प्रधानमंत्री मोदी बोले- हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला, अब दोगुनी बचत-कमाई का दौर
ऑडियो सुनें

झारसुगुड़ा:ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।

भाजपा गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात के उड़िया लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं… हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।’

हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज में आत्मनिर्भर बने- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाजों तक, हर चीज में आत्मनिर्भर बने… देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है… हमने देश में जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा… इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा, लाखों रोजगार पैदा होंगे।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital