प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Feb 2024 03:42 PM
प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब सोमवार शाम करीब पांच बजे देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई और यह सोमवार को समाप्त होगी।
पीएमओ ने कहा, ‘‘शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित करेंगे।’’ मौजूद लोकसभा में यह उनका संभवत: अंतिम संबोधन हो सकता है क्योंकि आम चुनाव अप्रैल-मई में होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav