देश के सबसे स्वच्छ शहर में प्रधानमंत्री का रोड शो, ”भगवा गलियारे” से गुजरा मोदी का रथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 10:24 PM
देश के सबसे स्वच्छ शहर में प्रधानमंत्री का रोड शो, ”भगवा गलियारे” से गुजरा मोदी का रथ
ऑडियो सुनें

इंदौर. मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा के लिये चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने के बीच सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम यहां एक विशाल रोड शो में शामिल हुए. राज्य के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद इंदौर पहुंचे मोदी शहर के बड़ा गणपति चौराहे से छोटे चारपहिया वाहन पर बनाए गए खुले रथ पर सवार हुए.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सड़क के दोनों ओर बैरिकेड पर भगवा कपड़ा लगाकर ”भगवा गलियारा” बनाया गया था. इस गलियारे से गुजरते वक्त मोदी ने हाथ हिलाकर हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. गलियारे के दोनों ओर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे थाम रखे थे. रास्ते में लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने मोदी के चित्र के साथ ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीरें लहराईं और ”मोदी-मोदी” का नारा भी लगाया.

प्रधानमंत्री का रथ करीब 1.5 किलोमीटर के फासले में क्रमश: इंदौर-1, इंदौर-4 और इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरता हुआ घंटे भर बाद शहर के हृदयस्थल राजबाड़ा चौराहे पर पहुंचा, जहां उन्होंने इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा को फूलों की माला पहनाई. उन्होंने अपने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर अहिल्याबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. रोड शो के दौरान रथ पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा भी सवार थे. रोड शो के लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे.

चश्मदीदों के मुताबिक रोड शो के दौरान संभवत? भीड़ के धक्के के कारण एक बैरिकेड मोदी के रथ के कुछ दूर आगे सड़क पर गिर गया, जिससे रथ के चालक को एहतियातन ब्रेक लगाना पड़ा. सुरक्षा र्किमयों ने इस बैरिकेड को फौरन सड़क से हटाकर उसकी जगह पर रखा जिसके बाद प्रधानमंत्री का रथ आगे बढ़ा.

वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान इंदौर के शहरी क्षेत्र की पांच सीटों में से भाजपा ने चार सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में इंदौर-1 के रूप में केवल एक सीट आई थी. इस बार इंदौर-1 से भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है जिनका मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक संजय शुक्ला से है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu