पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के परीक्षाओं की समय सारिणी जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 01:15 PM
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के परीक्षाओं की समय सारिणी जारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। इस बार रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 18 मई तक आयोजित की जाएगी. जानकारी के मुताबिक इस साल पहली बार विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं. पहली पाली में परीक्षाएं सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से शुरू होगी. इससे पहले परीक्षाएं तीन पालियों में होती थीं.

बता दें कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पिछले दिनों आवेदन मंगवाए गए थे. इस बार लगभग एक लाख 35 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार बीए की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी. वहीं बीएससी का पेपर पांच मार्च से शुरू होकर 15 मई तक होगा. अन्य परीक्षा बीकाम पांच मार्च से 29 अप्रैल, बीसीए की परीक्षाएं पांच मार्च से 25 अप्रैल तक होंगी. बीए, बीएससी की परीक्षाएं दो महीने से ज्यादा दिनों तक चलेंगी.

इसी तरह एमए हिंदी की परीक्षा 15 अप्रैल से आठ मई तक, एमए अंग्रेजी 10 अप्रैल से एक मई तक, एमए राजनीति विज्ञान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होंगी. इसी तरह एमए इतिहास 15 अप्रैल से सात मई तक, एमए अर्थशास्त्र 10 अप्रैल से एक मई तक और एमकाम 15 अप्रैल से 18 मई तक होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav