देश के प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद आज राजधानी रायपुर पहुंचे तथा बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की ओर सार्थक कदम आगे बढ़ाए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पुलेला गोपीचंद के साथ आयोजित The Grand Partnership Signing Ceremony में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी एवं दिग्गज कोच पुलेला गोपीचंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नया रायपुर में श्री पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी की स्थापना छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
यह साझेदारी छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को अवसर, प्रशिक्षण और ऐसा मंच प्रदान करना, जहाँ से वे विश्व पटल पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएँ।