पंजाब : पठानकोट और अमृतसर में ब्लैकआउट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 10:05 PM
पंजाब : पठानकोट और अमृतसर में ब्लैकआउट
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पंजाब के पठानकोट और अमृतसर जिलों में बृहस्पतिवार शाम को ‘ब्लैक आउट’ कर दिया गया. पठानकोट में तेज आवाज सुनाई देने की खबरें सामने आई हैं और कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लोगों से अपील की गई कि वे अपनी लाइट बंद रखें और घर में ही रहें.

दोनों देशों के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu