पंजाब: बीएसएफ ने सीमा पर से चार चीनी पिस्तौल और पाकिस्तान में निर्मित 50 गोलियां बरामद कीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 03:46 PM
पंजाब: बीएसएफ ने सीमा पर से चार चीनी पिस्तौल और पाकिस्तान में निर्मित 50 गोलियां बरामद कीं
ऑडियो सुनें

जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट चार चीनी पिस्तौल और पाकिस्तान में निर्मित 50 गोलियां बरामद कीं। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि बल के एक तलाश दल ने तरनतारन जिले के कलसियां ??गांव में रात लगभग दो बजे एक मैदान से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की। प्रवक्ता ने बताया कि पीले रंग के एक पैकेट से चार पिस्तौल, उनकी खाली मैगजीन और 50 गोलियां बरामद की गईं। प्रवक्ता के अनुसार, संदेह है कि गोला-बारूद ड्रोन से इस क्षेत्र में फेंका गया और गोलियों पर ‘पीओएफ’ (पाकिस्तान आयुध फैक्टरीज) लिखा है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “सीमा पर बीएसएफ द्वारा की गई यह उल्लेखनीय बरामदगी भारत में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के पाकिस्तान स्थित आकाओं के नापाक मंसूबों को नष्ट करने के लिए बीएसएफ सैनिकों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” बीएसएफ र्किमयों ने हाल ही में फाजिल्का जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन पिस्तौल बरामद की थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav