पंजाब बाढ़: राज्य में 780 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अवसंरचना को नुकसान

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 08 Sep 2025 02:02 PM
पंजाब बाढ़: राज्य में 780 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अवसंरचना को नुकसान

ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर ंिसह ने सोमवार को केंद्र सरकार से राहत पैकेज की घोषणा करने का अनुरोध किया और कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बाढ़ के कारण राज्य की स्वास्थ्य अवसंरचना को करीब 780 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों, घरों और अन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “हमारी 130 करोड़ रुपये की मशीनें और दवाइयां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हमारे 1,280 औषधालयों और स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को भारी नुकसान पहुंचा है।

कुल 101 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं।” उन्होंने कहा, “प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अस्पताल के बुनियादी ढांचे और 780 करोड़ रुपये मूल्य की चिकित्सा सामग्री को नुकसान पहुंचा है।” उन्होंने बताया कि इसके अलावा 31 उप-मंडलीय अस्पताल भी प्रभावित हुए हैं।

ंिसह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कई गैर सरकारी संगठनों की सहायता से राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर स्वास्थ्य ढांचे को हुए नुकसान का ब्यौरा दिया है।

ंिसह ने अपने सहकर्मी अमन अरोड़ा की उस अपील को दोहराया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मंगलवार को अपने दौरे पर रहते हुए बाढग्रस्त राज्य के लिए कम से कम 20,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करने की अपील की थी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By navabharat digital