पंजाब: तरनतारन में सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हेरोइन बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 12:26 PM
पंजाब: तरनतारन में सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हेरोइन बरामद…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले में मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 17 और 18 जुलाई की दरमियानी रात को कुछ संदिग्ध आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान कलसियां खुर्द गांव के एक खेत से 2.35 किलोग्राम हेरोइन से भरा पैकेट बरामद हुआ।

बीएसएफ ने ट्वीट किया, ‘‘सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तान ड्रोन के सीमा बाड़ के पास खेतों में नशीला पदार्थ गिराने की आवाज सुनी। तलाशी अभियान के दौरान तरनतारन जिले के कलसियां खुर्द गांव में लगभग 2.35 किलोग्राम हेरोइन की एक खेप बरामद की गई।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav