पंजाब: अमेरिका से निर्वासित लोगों के दूसरे जत्थे में शामिल व्यक्ति छीना-झपटी के मामले में गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 08:52 PM
पंजाब: अमेरिका से निर्वासित लोगों के दूसरे जत्थे में शामिल व्यक्ति छीना-झपटी के मामले में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

लुधियाना. अमेरिका से निर्वासित किये गये भारतीयों के दूसरे जत्थे में शामिल 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके खिलाफ दर्ज तीन मामलों में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां जमालपुर इलाके की ससराली कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि वह उन 116 अवैध प्रवासी भारतीयों में शामिल था, जिन्हें शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान से लाया गया था. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुमित सूद ने बताया कि वह जमानत पर छूटा अपराधी है और उसके खिलाफ छीना-झपटी के दो मामलों सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. अधिकारी ने बताया कि फरीदकोट जिले में दर्ज तीसरे मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था. उन्होंने बताया कि गुरविंदर पुलिस के पूर्व सिपाही का बेटा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu