मुंबई. फिल्म निर्माता आर बाल्की के निर्देशन में बनी अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अभिनीत फिल्म “घूमर” 12 अगस्त, 2023 को ”इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न” (आईएफएफएम) में प्रर्दिशत होगी. निर्माताओं के अनुसार, फिल्म “एक लकवाग्रस्त खिलाड़ी (खेर) की विजयी की कहानी बताती है, जो अपने कोच (बच्चन) के मार्गदर्शन में एक क्रिकेट के खिलाड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन करता है.” “चीनी कम” और “की एंड का” के लिए मशहूर बाल्की ने इस फिल्म की कहानी राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखी है.
बाल्की और बच्चन ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ”घूमर” से आईएफएफएम का आगाज होने से वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”यह वास्तव में हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात है कि ‘घूमर’ से आईएफएफएम की शुरुआत होगी. घूमर विपरीत परिस्थितियों को मौके में बदलने की कहानी है. यह तबाही की सूरत में फिर से उठने और जीतने की कहानी” है. फिल्म का मानना है कि खेल जीवन को जीने लायक बनाता है. आईएफएफएम के 14वें संस्करण का आयोजन मेलबर्न में 11 से 20 अगस्त के बीच होने जा रहा है.