ट्रेन की चपेट में आने से RAF कर्मी की मौत, वीडियो आया सामने…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 12:19 PM
ट्रेन की चपेट में आने से RAF कर्मी की मौत, वीडियो आया सामने…
ऑडियो सुनें

उत्तरप्रदेश: अलीगढ रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जिसमें छुट्टी लेकर घर जा रहे है एक(रैपिड एक्शन फोर्स) RAF के एएसआई की चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान मौत हो गई. एएसआई बिंदा राय चलती ट्रेन पकड़ रहे थे और वे ट्रेन के नीचे गिर गए. इसके बाद काफी हल्ला और शोर मचा और ट्रेन को रोका गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें ये पूरी दर्दनाक घटना कैद हो गई है. बताया जा रहा है की बिंदा राय बिहार के पटना के सैनिक कॉलोनी के रहनेवाले थे और अलीगढ के 104 बटालियन में तैनात थे, वे छुट्टीयों पर अपने घर जाने के लिए अलीगढ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. लेकिन यहां उनके साथ हादसा हो गया.

एसी कोच में था राय का रिजर्वेशन

बिंदा राय ने एसी कोच में टिकट बुक की थी और कामाख्या एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए रविवार की रात वे स्टेशन पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह अपना संतुलन खो बैठे और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर गए.सीसीटीवी फुटेज में उन्हें ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा हुआ और काफी दूर तक घसीटते हुए देखा गया है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने की मदद

घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद लोग और रेलवे पुलिस ने घायल एएसआई को बचाने की कोशिश की. लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई. इस हादसे से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.हादसे की सूचना मिलने पर आरएएफ के अधिकारी और बटालियन के कर्मचारी अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे. घटना की जानकारी तुरंत मृतक एएसआई के परिवार को दी गई. सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव को बिहार स्थित उनके पैतृक घर भेज दिया गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @the_midpost नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital