बड़ी खबर : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जंतर मंपर पर धरने पर बैठे, विपक्षी दलों ने युवाओं के आंदोलन को दिया समर्थन, See Video

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 02:12 PM
बड़ी खबर : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जंतर मंपर पर धरने पर बैठे, विपक्षी दलों ने युवाओं के आंदोलन को दिया समर्थन, See Video
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश का युवा सड़कों पर उतर चुका है!

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए हैं.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ, भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं. जब पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो इस दौरान कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए. इसी बीच राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने धरना दे दिया. फिलहाल, पुलिस ने अभी तक किसी नेता को हिरासत में नहीं लिया है.

आज विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर मोर्चा खोल दिया है। राहुल और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे हैं।

जंतर-मंतर पर एसआइआर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जवाबदेही को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाॅडी कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के दौरान बाॅडी कैमरे पहने नजर आएंगे। पुलिस का फोकस प्रदर्शन के दौरान होने वाली हर महत्वपूर्ण गतिविधि और पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का रिकार्ड रखने पर है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठे
यह व्यवस्था ऐसे समय की गई है, जब पिछले दिनों जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group