सत्यपाल मलिक से मिले राहुल गांधी, पुलवामा हमले से लेकर जातिगत जनगणना तक पूछे सवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Oct 2023 09:26 PM
सत्यपाल मलिक से मिले राहुल गांधी, पुलवामा हमले से लेकर जातिगत जनगणना तक पूछे सवाल
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू लिया है. इसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है. करीब आधे घंटे के इस इंटरव्यू में उन्होंने पुलवामा हमला, किसान आंदोलन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), अनुच्छेद 370, जातिगत जनगणना, मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर सवाल किए. बातचीत के दौरान मलिक ने यह भी कहा कि वह लिखकर देते हैं कि केंद्र में दोबारा मोदी सरकार सत्ता में नहीं आएगी.

सत्यपाल मलिक ने कहा, पुलवामा हमले को लेकर मैं ये तो नहीं कहूंगा कि इन्होंने कराया, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि इन्होंने इसे नजरअंदाज किया और उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया है. इनके बयान हैं कि जब वोट देने जाओ, तो पुलवामा की शहादत याद रखना है.

अनुच्छेद 370 और राज्य के दर्ज को लेकर क्या कहा
जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 को लेकर मलिक ने कहा, मेरी राय है कि वहां के लोगों को जबरदस्ती या सेना से ठीक नहीं कर सकते. वहां के लोगों को जीतकर आप कुछ भी कर सकते हैं. मैंने उन लोगों को भरोसे में लिया. पूर्व राज्यपाल ने कहा, मुझे लगता है कि उनके राज्य के दर्ज को वापस करना चाहिए. इन्होंने अनुच्छेद 370 वापस लेकर केंद्र शासित राज्य बनाया. इन्हें डर था कि कहीं राज्य की पुलिस विद्रोह न कर दे. हालांकि, जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने हमेशा केंद्र सरकार का साथ दिया.

राहुल के साथ बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कहा: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत में कहा है कि इस केंद्रशासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करके वहां चुनाव होने चाहिए. मलिक का कहना था, ‘‘उदार हिंदू मत के बिना देश बचेगा नहीं बल्कि बिखर जाएगा. सभी को एकता के साथ शांति से रहना होगा.”

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu