आज रायपुर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, राजीव युवा मितान सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 10:05 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में करीब दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। चुनावी तैयारियों में भिड़ गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को रायपुर दौरे पर रहेंगे। वो दोपहर 1 बजे मेला ग्राउंड नवा रायपुर में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी हुई है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

राहुल गांधी प्रदेशभर से आए युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस ने नवा रायपुर लाने के लिए बस्तर से सरगुजा तक युवाओं की भागीदारी तय की है। भारी भीड़ को देखते हुए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में इसकी तैयारी की गई है। दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला कार्यक्रम होने जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav