राहुल ने कभी भारत का अपमान नहीं किया और न कभी करेंगे: खरगे

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे. भाजपा ने राहुल गांधी पर अमेरिका में उनकी ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार को तीखा हमला बोला और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’ करार दिया.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. राहुल गांधी पर भाजपा के हमले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “उन्होंने (राहुल) कभी भारत का अपमान नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे. यह हमारा वादा है.” खरगे ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से इतर कहा, “भाजपा को ऐसे मुद्दे उठाने के लिए एक बहाना चाहिए.”

भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब हैं. उन्होंने भारत को एक ‘विचार’ मानने के लिए आरएसएस की आलोचना भी की. राहुल ने कहा था, ”आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है. हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है.” कांग्रेस नेता ने रविवार को अमेरिकी शहर डलास में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button