शादी के सवाल पर बोले राहुल, अब जल्दी करनी पड़ेगी

रायबरेली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद सोमवार को जब यहां पहली बार एक रैली को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ा कि वह शादी कब कर रहे हैं. इसके जवाब में अगले महीने 54 साल की उम्र पूरी करने जा रहे राहुल ने कहा, ”अब जल्­द करनी पड़ेगी.” रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित ‘मेला मैदान’ में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

गांधी ने सभा में अपने संबोधन के समापन के समय अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा को मंच पर बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए उनकी सराहना की. गांधी ने कहा, ”देशभर में मैं दौरा कर रहा हूं और मेरी बहन यहां संभाले हुए है, इसके लिए धन्­यवाद.” इस दौरान प्रियंका गांधी ने सामने की ओर इशारा करते हुए कहा, ”पहले इस सवाल का जवाब दो.” सामने उपस्थित लोगों में से किसी व्यक्ति ने सवाल किया था कि आप शादी कब कर रहे हैं. इसके जवाब में राहुल ने कहा, ”अब जल्­दी ही करनी पड़ेगी.” रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है.

मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली के साथ अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि यह उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनकी मां सोनिया गांधी की भी कर्मभूमि रही है और इसीलिए वह यहां से चुनाव लड़ने आए हैं. रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में उपस्थित लोगों को एकदम पारिवारिक माहौल में संबोधित करते हुए कहा ”आप लोग मेरा परिवार हो और रायबरेली से हमारा रिश्ता सौ साल पुराना है. हमारे परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन रायबरेली में किसानों, मजदूरों के साथ शुरू किया था.” राहुल गांधी ने कुछ समय पहले सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए कहा कि माँ वो होती है, जो रास्ता दिखाती है, जो रक्षा करती है. उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी मां के साथ ही इंदिरा गांधी ने भी रास्ता दिखाया और उनकी रक्षा की. उन्होंने कहा कि इसीलिए वह कहते हैं कि उनकी दो माएं हैं.

राहुल गांधी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, ”मैं आपसे यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरी दोनों माताओं की यह कर्मभूमि है, इसीलिए रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं.” रायबरेली संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी 1967 और 1971 में निर्वाचित हुईं लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में वह समाजवादी नेता राजनारायण से पराजित हो गयी थीं.

हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली के हित में काम किया:राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली को अपनी मां सोनिया गांधी और दादी (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनके परिवार ने हमेशा इस संसदीय क्षेत्र के हित में काम किया है, इसीलिए वह यहां से चुनाव लड़ने आए हैं. गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी अडाणी और अंबानी के हित में काम करते हैं.

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित ‘मेला मैदान’ में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ”हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली संसदीय क्षेत्र के हित में काम किया है.” गांधी अपनी छोटी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र के गुरुबख्शगंज (हरचंदपुर) में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ को भी संबोधित किया.

अपने नामांकन के बाद निर्वाचन क्षेत्र के महराजगंज में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि वह इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उनके परिवार का यहां के लोगों के साथ गहरा संबंध है. कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 22-25 शीर्ष उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए गए हैं, जो मनरेगा के तहत आवंटित वर्षों के धन के बराबर है. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने रायबरेली में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है. गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था.

Related Articles

Back to top button