रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना आधार लिंक 8AM-4PM नहीं होगा टिकट बुक

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 05 Jan 2026 12:30 PM
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना आधार लिंक 8AM-4PM नहीं होगा टिकट बुक
ऑडियो सुनें

टिकट बुकिंग नियमों आज एक बड़ा बदलाव लागू हुआ है। अगर आपका आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप आज यानी 5 जनवरी से सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नियम सिर्फ रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन के चलने की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। इन नियमों को भारतीय रेलवे कुल 3 फेज में लागू कर रहा है। इसका पहला फेज 29 दिसंबर, 2025 को लागू किया गया था, वहीं आज इसका दूसरा फेज लागू हो गया है।

इन नियमों के अंतर्गत 29 दिसंबर से वे आईआरसीटीसी यूजर्स जिनका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है उनके लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे तक के लिए टिकट बुकिंग बंद की गई थी। वहीं आज से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक के लिए टिकट बुकिंग को बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक यूजर्स (जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है) टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इस नियम को लागू करने का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है ताकि वास्तविक पैसेंजर्स को टिकट बुक करने का मौका मिले।

इस नियम के लागू होने से टिकट दलालों के फर्जी अकाउंट से होने वाले टिकट बुकिंग को रोकने में काफी मदद मिलेगी। इस एलान के बाद ओपनिंग डे के दिन यात्रियों को टिकट बुक करने में आसानी होगी।

इस नियम के लागू होने का फायदा आम यूजर्स को मिलेगा, उनके पास टिकट बुकिंग का पूरा मौका होगा। इसके अलावा काउंटर से टिकट कराने पर भी ओटीपी की जरूरत होगी। इस दौरान आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital