रायपुर: श्याम नगर मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 03:32 PM
रायपुर: श्याम नगर मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार…

ऑडियो सुनें

रायपुर: श्याम नगर मर्डर मामले में आरोपी राजेंद्र सिंग राजपूत को गिरफ्तार किया गया है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। श्याम नगर निवासी मृतक नीरज नंदा 24 की दोस्ती श्याम नगर निवासी राजेन्द्र राजपूत से थी।

दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान नीरज को राजेन्द्र की मुंह बोली बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इस बात से राजेन्द्र अपनी बहन और अपने दोस्त नीरज से नाराज था। नीरज को मजा चखाने के समय का इंतेजार कर रहा था।

29-30 अगस्त की रात दोनों का श्याम नगर इलाके में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राजेन्द्र ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। लहूलुहान हालत में नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

आरोपी राजेंद्र सिंग राजपूत पिता देवेन्द्र सिंग उम्र 35 साल निवासी अवस्ती बाड़ा श्याम नगर थाना तेलीबांधा

By Nandkishoryadav