रायपुर में व्याख्याता पदोन्नति की ऑनलाइन काउंसिलिंग, 193 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

209 अभ्यर्थियों में 193 की रही उपस्थिति, 185 ने पदस्थापना के लिए दी सहमति
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 07:44 PM
रायपुर में व्याख्याता पदोन्नति की ऑनलाइन काउंसिलिंग, 193 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
ऑडियो सुनें

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए मंगलवार को रायपुर के शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली काउंसिलिंग में कुल 209 अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.34 प्रतिशत रही।

काउंसिलिंग के लिए विषयवार पदोन्नत व्याख्याताओं की सूची दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद विभागीय पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर 25 सितंबर 2026 को अपलोड की गई थी।

काउंसिलिंग में हिंदी विषय के 74 अभ्यर्थियों में से 68 उपस्थित हुए और सभी ने पदस्थापना के लिए सहमति दी। अंग्रेजी विषय में 35 में से 29 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 24 ने सहमति दी, 3 असहमत रहे और 2 ने पदोन्नति से इनकार किया।

संस्कृत विषय में 50 में से 48 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें 47 ने सहमति दी, जबकि एक अभ्यर्थी ने पदोन्नति से इनकार किया। गणित विषय में 50 में से 48 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 46 ने सहमति दी, एक असहमत रहा और एक ने पदोन्नति से इनकार किया।

कुल 209 अभ्यर्थियों में से 193 काउंसिलिंग में उपस्थित हुए। इनमें 185 अभ्यर्थियों ने सहमति, 4 ने असहमति और 4 ने पदोन्नति से इनकार किया। वहीं 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। काउंसिलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना के लिए पदांकन आदेश जारी किए जा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news