रायपुर दक्षिण उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 23399 वोटों से आगे..

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 23 Nov 2024 12:59 PM
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 23399 वोटों से आगे..
ऑडियो सुनें

रायपुर: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ग्यारहवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुनील सोनी 23,399 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 48,042 और कांग्रेस को 24,643 वोट मिले हैं। इससे पहले 10वें राउंड में भाजपा को 42,667 वोट और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले थे।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे। ग्यारहवाँ राउंड तक कुल मत बीजेपी 48042 कांग्रेस 24643 कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital