रायपुर दक्षिण उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 23 Nov 2024 02:06 PM
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है.

16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है.

दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital