रायपुर दक्षिण उप चुनाव: कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, लिस्ट जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 04:45 PM
रायपुर दक्षिण उप चुनाव: कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, लिस्ट जारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की तस्वीर कांग्रेस के लिहाज से अब साफ हो गई है. कांग्रेस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है. प्रदेश संगठन की अनुशंसा पर दिल्ली से इसकी अधिकारिक घोषणा भी हो गई है.

आकाश शर्मा का जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में हुआ. पिता अरुण शर्मा सरकारी विभाग में एक अधिकारी हैं, वहीं माता करुणामयी शर्मा एक गृहिणी हैं. इनके दादा पं. दशरथ शर्मा ग्राम अर्जुन्दा में स्कूल शिक्षक थे. आकाश शर्मा का वर्तमान निवास रायपुर है. वर्ष 2018 में आकाश की शादी कांकेर निवासी राजेश तिवारी की बेटी अपूर्वा तिवारी से हुई थी.

वाणिज्य में हासिल की स्नातकोत्तर उपाधि

आकाश शर्मा की शिक्षा रायपुर में हुई है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय से वर्ष 2017 तक बी.कॉम और उसके बाद एम.कॉम की परीक्षा पास की.

छात्र राजनीति से रखा कदम

परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद आकाश शर्मा की स्कूल के ही समय से राजनीति में रुचि थी. उन्होंने स्कूल के समय से ही 2007 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में शामिल हो गए थे. एनएसयूआई रायपुर का कॉलेज यूनिट अध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2011 में एनएसयूआई रायपुर जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए.

वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में चुना गया. तीन साल के कार्यकाल के बाद वर्ष 2017 में आकाश को सचिव के रूप में एनएसयूआई राष्ट्रीय समिति में शामिल कर मध्य उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्य का प्रभार दिया गया था. 2022 में युवा कांग्रेस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीता और साक्षात्कार के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला.

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए नामंकन फार्म दाखिल करने कि अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है. 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे और 23 नवंबर को मतों कि गिनती की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav