रईसी के हेलीकॉप्टर में दुर्घटनाग्रस्त होती ही आग लगी थी, हमले का कोई संकेत नहीं मिला: ईरानी सेना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 May 2024 08:54 PM
रईसी के हेलीकॉप्टर में दुर्घटनाग्रस्त होती ही आग लगी थी, हमले का कोई संकेत नहीं मिला: ईरानी सेना
ऑडियो सुनें

तेहरान. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे उसमें दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग लग गई थी और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि उस पर कोई हमला किया गया था. ईरानी मीडिया ने हादसे के जांचकर्ताओं के हवाले यह जानकारी दी.
रविवार को हुई दुर्घटना में रईसी के अलावा देश के विदेश मंत्री और छह अन्य लोगों की मौत हो गई थी.

दुर्घटना की जांच कर रहे सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ का बयान बृस्पतिवार देर रात सरकारी टेलीविजन चैनल पर पढ़ा गया. दुर्घटना को लेकर जारी पहले बयान में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है लेकिन कहा गया है कि आगे की जांच के बाद और जानकारी मिलेगी.
जनरल स्टाफ के बयान में कहा गया है कि दुर्घटना से पहले नियंत्रण टॉवर और हेलीकॉप्टर के चालक दल के बीच स्थापित हुए संचार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

इसमें कहा गया है कि हेलीकॉप्टर ने हादसे से करीब 90 सेकंड पहले दो अन्य हेलीकॉप्टर से संचार स्थापित किया था. बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर पर हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है और इसके मार्ग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था. ‘बेल’ हेलीकॉप्टर ईरान के उत्तर-पश्चिम में कोहरे वाले सुदूर पहाड़ी इलाके में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu