मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 06:33 PM
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा

ऑडियो सुनें

मुंबई. उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने उन पर निशाना साधा. हालांकि, राज ने उद्धव का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया. राज ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ जब कोई सौभाग्य को अपनी सिद्धि समझ लेता है, तब वहीं से पतन की ओर यात्रा शुरू होती है.’’ शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में कई विधायकों की बगावत के चलते उद्धव ठाकरे को पद से इस्तीफा देना पड़ा. राज ठाकरे ने पिछले महीने लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर उद्धव ठाकरे से कहा था कि वह (उद्धव) इस मुद्दे पर उनके धैर्य की परीक्षा नहीं लें. राज ठाकरे ने यह भी कहा था कि सत्ता स्थायी नहीं होती.

By Yogesh Kumar Sahu