राजस्थान: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से कोटा में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Jun 2022 12:08 PM
राजस्थान: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से कोटा में
ऑडियो सुनें

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार से कोटा में होगी। पार्टी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 व 15 जून को कोटा में आयोजित होगी। इसके तहत 14 जून को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक और 15 जून को प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी।

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की व कार्यसमिति की बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण ंिसह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav