महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के साथ राजीव गांधी का अधूरा सपना पूरा होगा: सोनिया गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 09:54 PM
महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के साथ राजीव गांधी का अधूरा सपना पूरा होगा: सोनिया गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ पर चर्चा के दौरान स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया और कहा कि इस महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से उनके दिवंगत पति का अधूरा सपना पूरा होगा.
उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि यह उनके लिए मार्मिक क्षण है.

सोनिया गांधी का कहना था, ”यह मेरी जिंदगी का बहुत मार्मिक क्षण है. स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन विधेयक मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी जी ही लेकर आए थे जो राज्यसभा में सात वोटों से गिर गया था. बाद में पीवी नरसिंह राव जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने उसे पारित करवाया. आज उसी का नतीजा है कि देश में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं.” उन्होंने कहा, ”राजीव गांधी जी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है. इस विधेयक के पारित होने के साथ ही वह पूरा होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu