राजकुमारी हिरानी को मप्र सरकार का किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 06 Oct 2024 08:10 PM
राजकुमारी हिरानी को मप्र सरकार का किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाएगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ”मुन्ना भाई एमबीबीएस”, ”3 इडियट्स” और ”पीके” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी को वर्ष 2023 के लिए मध्य प्रदेश सरकार का किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाएगा. हिरानी के जनसम्पर्क टीम की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह समारोह महान गायक किशोर कुमार के गृहनगर खंडवा में 13 अक्टूबर को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाएगा.

भोपाल का संस्कृति विभाग हिरानी को यह पुरस्कार प्रदान करेगा, जिनकी पिछली फिल्म 2023 में प्रर्दिशत “डंकी” थी, जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विकी कौशल ने अभिनय किया था. पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ‘किशोर नाइट’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक नीरज श्रीधर और उनकी टीम किशोर कुमार को विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे. पूर्व में किशोर कुमार सम्मान प्राप्त करने वालों में अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu