पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, पूरे देश की आंखें नम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Sep 2022 01:45 PM
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, पूरे देश की आंखें नम
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: 21 सितंबर, वो दिन जब पूरे देश की आंखें नम हुईं. सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव रूलाकर चले गए. राजू श्रीवास्तव ने 42 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिरी सांस ली. उन्हें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था. कई दिनों तक उनका इलाज चला.

पर सबके चहेते गजोधर भैया बच नहीं सके. सबको हंसाने वाला एक सितारा हमेशा के लिए मौन हो गया. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हुए. दिल्ली के निगमबोध घाट में राजू का अंतिम संस्कार किया गया. फैंस, परिजन और परिवार ने कॉमेडियन को नम आंखों से विदाई दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav