राजविंदर सिंह भट्टी CISF के महानिदेशक नियुक्त, दलजीत सिंह चौधरी होंगे BSF प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 09:17 PM
राजविंदर सिंह भट्टी CISF के महानिदेशक नियुक्त, दलजीत सिंह चौधरी होंगे BSF प्रमुख
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जबकि दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है. एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को यह जानकारी दी गयी. भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं.

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख चौधरी को 30 नवंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के कार्यकाल के लिए बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu