रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत : पाकिस्तान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 09:57 PM
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत : पाकिस्तान
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को एक समारोह के दौरान अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के बाद आई.

विदेश कार्यालय ने कहा, ”पिछले 31 वर्षों के दौरान के घटनाक्रम के बाद आज का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है. यह भारतीय मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए किये जा रहे प्रयास के तहत उठाया गया कदम है.”

इसके अनुसार, ”भारत में ‘हिंदुत्व’ की बढ़ती विचारधारा धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है.” पाकिस्तान ने भारत सरकार से मुसलमानों सहित धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यक समुदायों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu