रायपुर. प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” के श्री रामचंद्र – अरुण गोविल एवं मां सीता – दीपिका चिखलिया ने आज कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु श्री राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
रामायण धारावाहिक के राम-सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया दर्शन
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Oct 2022 07:27 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, अभिषेक-तिलक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
- 2 Flydubai attack: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें; जांच में नए खुलासे
- 3 Asian Games : प्रणवी शरथ ने इतिहास रचा, गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत ने पाकिस्तान की हालत खस्ता की,
- 4 दूध के कारोबार में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग: अमित शाह ने दी डेयरी सेक्टर को करोड़ों की सौगात, कई प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण
By Yogesh Kumar Sahu