महाराष्ट्र के बागी विधायकों का असम प्रवास :सरमा ने कहा, बाढ़ प्रभावित राज्य को राजस्व की जरूरत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 05:35 PM
महाराष्ट्र के बागी विधायकों का असम प्रवास :सरमा ने कहा, बाढ़ प्रभावित राज्य को राजस्व की जरूरत

ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि वह सभी आगंतुकों का असम में स्वागत करते हैं क्योंकि बाढ़ प्रभावित राज्य को राजस्व की जरूरत है. उन्होंने यह टिप्पणी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों के यहां आने और उन्हें लग्जरी होटल में ठहराए जाने के कुछ घंटों बाद की. उन्होंने कहा कि वह खुश होंगे अगर असम ‘‘अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक केंद्र बनता है.’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में कई लग्जरी होटल हैं और अगर कमरे भरे होते हैं ‘‘ तो हमें खुश होना चाहिए क्योंकि इससे राजस्व आता है. हम इसके जरिये जीएसटी प्राप्त करेंगे जिसकी हमें इस मुश्किल समय में जरूरत है ,जब राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है.’’ गौरतलब है कि असम के 32 जिलों में बाढ़ से करीब 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. अबतक बाढ़ से करीब 89लोगों की जान गई है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘उनका (विधायकों) यहां आना किसी विवाद की वजह क्यों होनी चाहिए? हम सभी पर्यटकों का राज्य में स्वागत करते हैं क्योंकि हमें बाढ़ का मुकाबला करने के लिए धन की जरूरत है. हम देवी लक्ष्मी को क्यों वापस लौटाए जब हमारे अधिकतर होटल खाली हैं या उनके इस समय कमरे कम भरे हैं?’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बागी विधायकों से मुलाकात करेंगे तो सरमा ने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर संभव हुआ, तो मैं उनसे पांच मिनट के लिए मिल सकता हूं. इस बीच, मेरे कुछ विधायक सहयोगी उनके संपर्क में हैं.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाढ़ की स्थिति से निपटने में व्यवस्त हैं और बुधवार को नगांव और बृहस्पतिवार को सिलचर जाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूंगा अगर राज्य अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक केंद्र बन जाए. मैं सभी से अपील करूंगा कि वे राज्य में आए ताकि हम राजस्व प्राप्त कर सकें और स्थिति से निपट सके.’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधायक भाजपा शासित इस राज्य में बुधवार सुबह ही सूरत से चार्टर विमान से पहुंचे और उन्हें गुवाहाटी के बाहरी इलाके स्थित लग्जरी होटल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. शिंदे ने हवाई अड्डे के बाहर शुरू में मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में दावा किया कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन हासिल है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu