शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 02:12 PM
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना
ऑडियो सुनें

पणजी: शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ ंिशदे बृहस्पतिवार दोपहर को गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जहां वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत ंिसह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। गुवाहाटी से बुधवार रात को गोवा पहुंचे ंिशदे और अन्य बागी विधायक पणजी के समीप दोना पाउला में एक रिजॉर्ट में ठहरे। अन्य विधायक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं, जबकि ंिशदे अपराह्न करीब 12 बजकर 20 मिनट पर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकले।

ंिशदे ने रिजॉर्ट के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात करने मुंबई जा रहा हूं। अभी सभी अन्य विधायक गोवा में रह रहे हैं।’’ पार्टी सूत्रों ने कहा कि ंिशदे के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करने की संभावना है, जो फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया, जिससे भाजपा के सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ंिशदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav