बागियों की पत्नियां रश्मि ठाकरे को फोन कर अपने पतियों को वापस बुलाने को कह रही हैं: पूर्व महापौर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 09:57 PM
बागियों की पत्नियां रश्मि ठाकरे को फोन कर अपने पतियों को वापस बुलाने को कह रही हैं: पूर्व महापौर
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने रविवार को कहा कि कई बागी विधायकों की पत्नियां अपने पतियों को वापस महाराष्ट्र बुलाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को फोन कर रही हैं. इन विधायकों ने शिवसेना नेता एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है और वे असम के गुवाहाटी के एक आलीशान होटल में रह रहे हैं.

पेडनेकर ने दावा किया, ‘‘रश्मि ठाकरे के पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक संबंध हैं. मुझे पक्के तौर पर नहीं पता कि वह (विधायकों की) पत्नियों से अपने पतियों को वापस बुलाने के लिए कह रही हैं या नहीं.’’ पेडनेकर ने कहा, ‘‘ लेकिन मैं यह जानती हूं कि कई बागी विधायकों की पत्नियों ने रश्मि बहन से बात की है कि उनके पतियों को वापस लाया जाए. उनके सबके साथ संबंध राजनीति से परे हैं.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu