अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की: एडीजीपी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Jul 2022 02:33 PM
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की: एडीजीपी
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश ंिसह ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था की शुक्रवार को समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को वाहनों के काफिले की आवाजाही के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान एडीजीपी मुकेश ंिसह के साथ कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीजीपी जम्मू से रवाना हुए तीर्थयात्रियों के एक काफिले के साथ रामबन जिले के बनिहाल तक भी गए।

एडीजीपी ने लंगर स्थानों पर तीर्थयात्रियों और नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की। इन सभी लोगों ने यात्रा के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं पर संतोष जताया। इस दौरान जम्मू, उधमपुर और रामबन के जिला पुलिस प्रमुख भी एडीजीपी ंिसह के साथ मौजूद रहे और उन्हें सड़क साफ करने वाले समूहों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नाशरी, चंद्रकोट और लम्बर के लंगर स्थानों में उत्सव जैसा नजारा था और तीर्थयात्री बेहद खुश थे।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी सुचारू रूप से जारी थी और यह सुनिश्चित किया गया कि अमरनाथ यात्रा के साथ राजमार्ग पर दैनिक यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अपने अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी तरह से मुस्तैद हैं और यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav