ब्रेकिंग : अदानी की फैक्ट्री में बलवा, छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर भिड़े, फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़, थाना प्रभारी घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 05 Oct 2026 09:04 AM
ब्रेकिंग : अदानी की फैक्ट्री में बलवा, छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर भिड़े, फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़, थाना प्रभारी घायल

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में बलवा में तब्दील हो गया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई है फैक्ट्री के भीतर शराब बेचने का विरोध होबे था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायखेड़ा गांव में शराब की बिक्री का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

उपद्रवियों ने रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बलवा व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है और फैक्ट्री परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group